जौनपुर, मई 1 -- नौपेड़वा। मल्हनी विधानसभा के परशुरामपुर मंडल में मंडलध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश पदयात्रा के दौरान विपक्षी दलों का पुतला फूंका। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के दौरान आयोजित सभा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिलाओं से सिर्फ वोट लिया, लेकिन उनके हितों के मुद्दे पर सदन में विरोध किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश सिंह, संदीप सिंह सहित मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान यह भी पढ़ें- आक्रोश पदयात्रा निकाली ...