महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के डोमा चौराहा से ढेसो होकर चमनगंज पुल तथा चंदा से वसूली तक सड़क चौड़ीकरण व निर्माण की मांग को लेकर किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने जनाक्रोश नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। जनसभा में वक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि डोमा चौराहा से उठी यह आवाज़ अब पूरे क्षेत्र का जनआंदोलन बनेगी। निचलौल तहसील की जनता अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि ढेसो से चमनगंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी शिवप्रताप चौहान, राकेश सिंह और सैफ अली ने संयुक्त रूप से कहा कि यह संघर्ष क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। सभा में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि कि सड़क निर्माण पूर्ण होने तक आंदोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.