पाकुड़, मई 26 -- थाना क्षेत्र के बड़कियारी गांव में बीते 72 घंटों से बिजली नहीं रहने से नाराज उपभोक्ता एवं ग्रामीणों ने सोमवार शाम चार बजे से बड़कियारी गांव के पास महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे तक रहे सड़क जाम से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी तब तक सड़क जाम जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को आंधी-तूफान के कारण बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। 72 घं...