मेरठ, जून 26 -- मेरठ। सहारनपुर जिले की ऊपरी शिवालिक पवर्तमाला से निकलकर नोएडा तक पहुंचने वाली हिंडन नदी के जीर्णोद्धार को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय नदी परिषद ने गुरुवार को एनएच-58 स्थित एक रिजॉर्ट में जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन विषय पर हिंडन मंथन 2026 का आयोजन किया। मंथन में पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में पहुंचे वैज्ञानिकों, नदी प्रेमियों और निकाय प्रतिनिधियों ने न केवल हिंडन नदी को लेकर गहरी चिंता जाहिर की बल्कि एक सुर में इस नदी के जीर्णोद्धार का बीड़ा भी उठाया। भारतीय नदी परिषद अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रमन कांत त्यागी ने कहा कि तकनीकी सत्र में आए सभी विचारों और सुझावों को संकलित किया गया है। अब इसकी मेरठ डॉक्यूमेंट नाम से एक विस्तृत रिपोर्ट ब...