अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति की समीक्षा बैठक सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी के सभापतित्व में बुध‌वार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज के संबंध में पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर समिति ने समीक्षा की। समिति ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारी जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरते। सभापति मो. जासमीर अंसारी ने कहा कि जीवन अनमोल है, जो समय बीत गया वह लौटकर नहीं आता। अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें। अधूरे कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करना ही शासन की मंशा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी यो...