जमशेदपुर, जनवरी 5 -- संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने डीआरएम चक्रधरपुर रेल मंडल से मिलकर टाटानगर के सालगाझुरी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व वैकल्पिक रूप से आवाजाही के लिए पुराने पुलिया के रोड सालगाझुरी सफेद पहाड़ी रोड को अस्थाई रूप से समतल कराने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र सौंपा। आवेदन में कहा गया है कि टाटा नगर के सालगाझुरी रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज निर्माण कार्य का प्रारंभ हुए लगभग 2 वर्ष हो चुका है, परंतु कार्य में विलंब होने के कारण आम राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस रोड पर प्रतिदिन लगभग 5 हजार छोटे वाहनों का आवागमन होता है, जो जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क ह...