आरा, जनवरी 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जनहित परिवार भोजपुर का 26वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को बाल हिन्दी पुस्तकालय आरा के सभागार में वर्तमान अध्यक्ष जगत नंदन सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उद्घाटन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद वंदे मातरम् का संपूर्ण सामूहिक पाठ किया गया। प्रथम सत्र में कहानीकार जय नारायण पांडे रचित कहानी संग्रह नई जिंदगी का लोकार्पण एवं जयराम सिंह की ओर से जारी सम्मान अभियान पत्रक का लोकार्पण जगत नंदन सहाय ने किया। जनहित परिवार भोजपुर के सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से डॉ. ममता मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। डॉ ममता मिश्रा के नाम का प्रस्ताव वर्तमान अध्यक्ष जगत नंदन सहाय ने किया और प्रसिद्ध चिकित्सक एवं सर्जन डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. नंदजी दुबे, डॉ. रेणु मिश्रा, डॉ. किरण कुमारी, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.