जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : भगवान सिंह
पटना, मई 11 -- योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार की विकासोन्मुख नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग तथा डाटा आधारित नीति निर्माण को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, समन्वय एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। मंत्री ने सोमवार को पुराना सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद योजनाओं की जानकारी ली और कई निर्देश दिये। विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने मंत्री को विभाग की संरचना, प्रमुख योजनाओं, सांख्यिकी एवं मूल्यांकन गतिविधियों तथा विभिन्न विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- काम का असर जनता तक दिखना चाहिए; सम्राट सरकार में जेडीयू के मंत्रियों को नीतीश का मार्गदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.