लातेहार, जून 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों पर अपेक्षित कार्य नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर विभिन्न विषयों पर फीडबैक लेने तथा जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान ...