गोंडा, जून 2 -- गोण्डा, संवाददाता। आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय, पोर्टरगंज स्थित लखनऊ रोड पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकारों के मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भावी रणनीति तय की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा अज्जू पंडित ने कहा कि संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को पार्टी का मुख्य एजेंडा बताया। जिला महासचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान को गति देने और क्षेत्रीय बैठकों को नियमित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान वहीं जिला मीडिया प्रभारी मनोज कु...