लातेहार, नवम्बर 18 -- बेतला प्रतिनिधि । मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने क्षेत्र की बेतला पंचायत क्षेत्र में दो योजनाओं की आधारशिला मंगलवार को रखी। उन्होंने क्षेत्र के ग्राम पोखरीखुर्द स्थित छेचानी टोला में औरंगा नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत होने वाले पुल निर्माण तथा ग्राम पोखरीकला में कल्याण मद से होनेवाली चहारदीवारी निर्माण काम का उद्घाटन किया। मौके पर शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधायक ने कहा कि लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार गंभीर है। औरंगानदी पर पुल निर्माण होने से जहां क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय लातेहार या राजधानी रांची जाने-आने में 15-20 किमी की दूरी में कमी आएगी वहीं बेतला जैसे प्रसिद्ध पर्यटनस्थल का दीदार करनेवाले पर्यटकों को भी काफी सहूलियत होगी। इस दौरान हाजी मुमताज अली, जिप सदस्य संतोषी शेखर, मुखिया मंजू द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.