श्रीनगर, दिसम्बर 23 -- विकासखंड कीर्तिनगर में ब्लॉक प्रमुख अचला खण्डेवाल की अध्यक्षता में राज्य वित्त योजना के अंतर्गत विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किए जाने को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना सहित आगामी योजनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से आहूत बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अचला खण्डेवाल ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को राज्य वित्त के तहत आवंटित बजट का सदुपयोग करने और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी दिलमणि जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख प्रियंका जयाड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज कुमार जोशी, सुमन नौटियाल, ...