फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर जनहित से जुड़ी अलग-अलग मांगें उठाई गईं। ज्ञापन में हुसेनगंज चौराहे पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराने, सदर अस्पताल चौराहे का नाम पूर्व मंत्री बाबू जोगेश्वर के नाम पर रखने और गाजीपुर चौराहे पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। इसके अलावा डा. एपीजे अब्दुल कलाम और डा. सोनेलाल पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने, ई-रिक्शा चालकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने और किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर पदम सिंह पटेल, शिवप्रकाश रावत, विकास पासवान, दिव्यांशु पटेल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चकरपुर मंडी में सचिव से मिल सपाइयों ने दिया ज्ञापन ...