पूर्णिया, मार्च 13 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जनहित से जुड़ी तीन सूत्री मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समस्तीपुर के नाम ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यह मांग पत्र राजीव कुमार को सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला पदाधिकारी पूर्णिया और अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी को भी दी गई है। ज्ञापन में पोस्ट ऑफिस चोपड़ा रामनगर के पास रामाशंकर साह के घर से जानकीनगर रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर तक तथा बुकिंग काउंटर से गेट संख्या-52 तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए एनओसी और कार्यादेश जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 18625/18626 पूर्णिया-हटिया कोशी एक्सप्रेस, 13205/13206...