देवघर, मार्च 8 -- समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सामान्य, विधि, अनुकंपा व उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासन, विधि, अनुकंपा और उच्च न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनके त्वरित निष्पादन की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान डीसी ने पीआईएल, डब्लूपीएस, उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से सम्बंधित वादों में प्रति शपथ पत्र दायर किए जाने की विभागवार समीक्षा के अलावा विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। डीसी ने प्रखंडवार विभिन्न विभागों में लंबित वादों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया...