फिरोजाबाद, मई 19 -- जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं को गति देने तथा शासन की प्राथमिकताओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि जनहितकारी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जून में जो परियोजनाएं पूर्ण होने वाली हैं, उसकी एक-एक बिंदुवार और विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, अब तक हुए व्यय और शेष बचे कार्यों का सटीक विवरण संकलित करे, ताकि नियमित मॉनिटरिंग की जा सके। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में लापरवा...