लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सचिव शाहिद अहमद बेलू ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी कर लोहरदगा नगर परिषद के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष अनिल उरांव तथा सभी 23 वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सबसे महत्वपूर्ण होता है और लोहरदगा की जनता ने जिस विश्वास के साथ नए जनप्रतिनिधियों को चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव के नेतृत्व में शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर परिषद के सभी जनप्रतिनिधि जनता ...