बक्सर, मई 14 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का फैसला लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन के साथ काला बिल्ला लगाकर विरोध करेंगे। जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन व धरना का कार्यकम आयोजित होगा। धरना के दौरान कर्मचारियों से संबंधित मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा। बताया कि आंदोलन के क्रम में आगामी 21 मई से 26 मई बीच सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगा कार्य करते हुए विरोध जताएंगे। इसी क्रम में आगामी 1 जून को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष एकदिवसीय...