बेगुसराय, मई 19 -- बेगूसराय/बीहट, हिटी। जनसेवा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। सरकार आपके द्वार आकर सहयोग शिविर के जरिये लोगों की समस्याओं का समाधान कर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में अग्रसर है। बरौनी के पिपरादेवस में सहयोग शिविर में सूबे के सहकारिता सह जिला प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को ये बातें कहीं। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादवसहयोग शिविर का आयोजन पिपरादेवस के भरथो भरत उच्च विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनशिकायतों का 30 दिन के भीतर निदान संबंधित विभाग व अधिकारियों के द्वारा किया जाना है। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारी व कर्मी नपेंगे। जिला प्रभारी मंत्री के रूप में जिले के ...