प्रयागराज, नवम्बर 12 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मोनिरबा) में राष्ट्रीय कर्मयोगी जनसेवा कार्यक्रम के तहत दो बैचों का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय कर्मचारियों की प्रशासनिक दक्षता, जनसेवा भावना और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया। पीआरओ प्रो. जया कपूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन को अधिक संवेदनशील, कुशल और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.