सुल्तानपुर, जून 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले जिला कार्यालय पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और पीड़ित वर्गों की सेवा एवं उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। यह भी पढ़ें- राहु...