रिषिकेष, जुलाई 30 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार को परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। डोईवाला तहसील की स्थापना, पॉलीटेक्निक संस्थान सहित अनेक विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका संघर्ष और जनसेवा का जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि स्व. ब...