गोरखपुर, जून 16 -- गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने व जनकल्याण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को समर्पित तीन दिवसीय वृहद जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ हुआ। सोमवार को गोला स्थित वीएसएवी पीजी कालेज में विधायक राजेश त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हुआ चौतरफा विकास : सुरेश राणाकार्यक्रम की विशेषताएँ उन्होंने कहा...