बुलंदशहर, फरवरी 17 -- भारतीय जनता पार्टी के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि संगठन की दीर्घकालिक सफ़लता का आधार सतत प्रशिक्षण और वैचारिक स्पष्टता है। सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारते हुए संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करें। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वन्दे मातरम् से हुआ। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि विचार, संगठन और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण का हमारा संकल्प अटल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सु...