चित्रकूट, जून 20 -- चित्रकूट। शिवरामपुर कस्बे में हाईवे किनारे राकेश गुप्ता के जनसेवा केंद्र में बीती रात शातिरों ने चोरी की। जनसेवा केन्द्र में मोबाइल की भी दुकान है। संचालक के मुताबिक शुक्रवार को सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा मिला। दुकान के काउंटर में रखे आठ हजार नकद समेत करीब 40 हजार रुपये कीमत का सामान गायब मिला। बताया कि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें शातिर युवक शटर तोड़कर अंदर घुसता दिख रहा है। चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शातिर युवक को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...