जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अप्रैल 17 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में जनसेवा केंद्र संचालक से एक सप्ताह पहले हुई लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के करीब तीन लाख रुपये, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक चक शाहबेरी निवासी जनसेवा केंद्र के संचालक हरेंद्र कुमार से आठ अप्रैल की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने 3.5 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्की यादव निवासी बम्हेटा गाजियाबाद, अमित निवासी अलीगढ़, जितेश उर्फ पंडित निवासी बुलंदशहर और धनेश उर्फ अनुज उर्फ छोटा डॉन निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.