गिरडीह, मई 11 -- देवरी प्रखंड अंतर्गत जमखोखरो पंचायत में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार शर्मा खुद मैदान में उतर गए हैं। पंचायतवासियों को पानी की परेशानी से राहत दिलाने के लिए वे मिस्त्री के साथ रहकर खराब पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मत कार्य करा रहे हैं। मुखिया की इस सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोग उनकी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। मुखिया जितेंद्र कुमार शर्मा ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी गांव या मोहल्ले में सरकारी चापाकल खराब हो, तो इसकी सूचना तुरंत दें। ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। इसी सोच के साथ पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने क...