छपरा, जून 7 -- फोटो- 17- जलालपुर के दुबवलिया में रविवार को पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करते सांसद सीग्रीवाल, जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी व अन्य। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को कहा कि पंचायत सरकार भवन जनसेवा का केंद्र बने। यह भी पढ़ें- जलालपुर-सैनी मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभउद्घाटन समारोह माधोपुर पंचायत के दुबवलिया में पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। इससे पहले उन्होंने योजना एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण करके और नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार तेजी से विकास कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेडीयू के वरीय नेता ललनदेव तिवारी ने पंचायत भवन तक के रास्ते को श...