जनसेवा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनें 6 दिन लेट चलेंगी, सहरसा-मानसी रूट पर 29 अगस्त तक ब्लॉक
सहरसा, अगस्त 22 -- रंजीत, सहरसा। बिहार के कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया-धमाराघाट रूट पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए 6 दिनों तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान तीन ट्रेनें नियंत्रित कर देरी से चलाई जाएंगी। ट्रैफिक ब्लॉक 22, 23, 25, 26, 28 और 29 अगस्त की सुबह 7.45 से 9.45 तक लिया जाएगा। इससे सहरसा-समस्तीपुर मेमू, समस्तीपुर सहरसा पैसेंजर और पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा। सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली मेमू ट्रेन (63343) सहरसा और कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी। वहीं, समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55566) समस्तीपुर और कोपरिया स्टेशन के बीच 50 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। इसी तरह, पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.