हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 17 -- बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनें अगले कुछ दिन नियंत्रित करके चलाई जाएगी। जनसेवा एक्सप्रेस लगभग पौन घंटे देरी से चलेगी। वहीं, सहरसा-समस्तीपुर मेमू और समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को भी देरी से चलाया जाएगा। दरअसल, सहरसा-मानसी रेलखंड पर सिमरी बख्तियारपुर और कोपरिया के बीच रेल फाटक संख्या 14 स्पेशल पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। आरओबी के गर्डर लॉन्चिंग और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए 18 सितंबर से 14 अक्टूबर तक बीच में अलग-अलग तारीखों पर 12 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। दो घंटे की ब्लॉक अवधि के दौरान इन तीनों ट्रेनों का परिचालन रोका जाएगा। इस कारण ये गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी।जनसेवा एक्सप्रेस इन तारीखों को देरी से चलेगी रेलवे से मिली...