हाजीपुर, दिसम्बर 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के साथ-साथ सेवा में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर डीएम वर्षा सिंह ने सोमवार को अपने विशेष अभियान के तहत महनार प्रखंड में पहुंचीं। महिन्दवारा पंचायत एवं सरमस्तपुर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों, जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों, विद्यालयों तथा खाद-बीज प्रतिष्ठानों का विशेष रूप से जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनसेवाओं में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्ट आचरण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निरीक्षण की शुरुआत अहले सुबह आंगनवाड़ी केंद्र खुलते ही महिन्दवारा पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-01 से की। निरीक्षण के ल...