पटना, अप्रैल 1 -- जनसुराज पार्टी ने बुधवार को 15 प्रदेश महासचिवों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नई जिम्मेदारियों में प्रदेश महासचिव राज्य के क्षेत्रीय कोर कमेटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय बना संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे। मनोनीत प्रदेश महासचिवों में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ. विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है। गया से नरेश मांझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह ...