बिहारशरीफ, मई 25 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के बराह गांव में सोमवार को जनसुराज का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था में परिवर्तन करना है। इसके लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक पार्टी की नीतियों और सोच को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संजीव कुमार, शोभा कुमारी, पूनम देवी, राजेश रंजन, राजीव रंजन शर्मा, ईं. मनीष कुमार, सौरव मणि, तारिक अनवर आदि शामिल हुए। (हरनौत से श्रवण लाल)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...