खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर 18 अप्रैल को खगड़िया आएंगे। शहर के राजेन्द्र नगर, सन्हौली में आयोजित पार्टी के जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने शुक्रवार को कहा कि वे पूर्वाह्न में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जमीनी स्तर पर युवाओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उनकी बातों को सुन रहे हैं और उनके हौसले को मजबूत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम खगड़िया के विकास, युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और मक्का उद्योग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा एवं संगठन के पुनर्गठन और नव निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...