जनसुराज की बैठक में सरकार की नीतियों का हुआ विरोध
छपरा, जून 10 -- दरियापुर। जनसुराज की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई।साथ ही इसका विरोध किया गया। जिला मंत्री इंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार गरीबों को न्याय दिलाने में नाकाम रही है।इस सरकार में केवल भाषणबाजी और झूठे वादे किए जा रहे हैं। धरातल पर सरकार के वादे कही नहीं दिख रहे हैं। प्रखंड संरक्षक मो रफीउद्दीन अंसारी ने कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों की होकर रह गई है। गरीबों तक कोई राहत नहीं पहुंच रही है। अफसर किसी की नहीं सुनते । सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रितेश शर्मा ने की। अरुण राय आदि ने बैठक को संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.