सासाराम, नवम्बर 8 -- बिक्रमगंज। नोखा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार नसरुल्लाह खां ने शनिवार को नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मंगराव गांव से होकर महादेवां, जमालपुर, अमियावर, सबदला आदि गांवों में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया। कहा इस बार वोट विकास, शिक्षा व रोजगार के मुद्दों पर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...