पटना, मई 2 -- जनसुराज पार्टी ने युवा, महिला, आंबेडकर मंच, ओबीसी मंच, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को प्रदेश कमेटी के तहत 11-11 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसपर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके तहत सुभाष चंद्र बोस उर्फ सुभाष पासवान को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष जबकि सुगंध ठाकुर को महासचिव बनाया है। प्रतिभा सिन्हा को प्रदेश महिलाध्यक्ष, गीता सहनी को प्रदेश महिला महासचिव बनाया है। प्रो. शशिकांत प्रसाद पासवान को प्रदेश आंबेडकर मंच का अध्यक्ष, जबकि डॉ. प्रशांत कुमार भास्कर को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह ललन जी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और नाग नारायण प्रसाद प्रदेश महासचिव होंगे। अब्बू अफ्फान फारुकी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्...