गढ़वा, मार्च 16 -- गढ़वा। अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। प्रशासन की ओर से जनसुनवाई की अगली तिथि, समय और स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों और अन्य आधिकारिक माध्यमों के जरिए सार्वजनिक कर दी जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...