जनसुनवाई शिकायतों की एसडीएम ने कराई क्रॉस चेकिंग
अयोध्या, जून 9 -- बीकापुर, संवाददाता। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए एसडीएम श्रेया ने शिकायतों में लगाई गई आख्या की क्रॉस चेकिंग कराई। इसके लिए नायब तहसीलदार बीकापुर प्रतीक श्रीनेत को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच के दौरान बीकापुर नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत ने शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक लिया। बातचीत के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं ने कार्रवाई पर संतोष जताया, जबकि कुछ ने निस्तारण से असंतुष्टि व्यक्त करते हुए अपनी समस्याएं पूरी तरह हल न होने की बात कही। एसडीएम श्रेया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को वास्तविक राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- मीता पोर्टल की शिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.