जनसुनवाई में लापरवाही पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जनसुनवाई में शिथिलता बरतने के आरोप में गोसाईगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर को पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए मुख्यालय से संबद्ध होने के निर्देश दिया गया था। श्याम सुंदर ने करीब 21 दिन पहले ही थानाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। इससे पहले भी गोसाईगंज थाने में कार्रवाई हो चुकी है। पूर्व थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय, एक चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को गोवध से जुड़े मामले में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। बता दें कि राम आशीष उपाध्याय का स्थानांतरण हो चुका था और वे नए थाने में कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी में थे, तभी यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश लगातार हो रही इन कार्रवाइय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.