महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईजीआरएस में शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितता सामने आने पर उप निदेशक कृषि संजीव कुमार के खिलाफ डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। डीएम ने उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। इस कार्रवाई से जन सुनवाई से जुड़े एल-वन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।डीएम कार्यालय की जांच में सामने आया कि उप निदेशक कृषि ने बीते जनवरी में प्राप्त 85 शिकायतों में से 83 को स्पेशल क्लोज श्रेणी में निस्तारित कर दिया। शिकायतों की समुचित जांच नहीं कराई गई और न ही शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया। फील्ड सत्यापन कराए बिना ही अधिकांश प्रकरणों को औपचारिकता निभाते हुए बंद किया गया। मामले में गंभीर लापरवाही देख डीएम ने 28 फरवरी को उप निदेशक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा थ...