हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 85 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत, जलभराव, पेयजल, राशन कार्ड और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्राम पंचायत थिथौला खेमपुर की प्रधान सना ने ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने और नियमित सफाई की मांग उठाई। वहीं अंबेडकर वाहिनी संगठन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटाने...