गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा बुधवार को जोरासांख कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसी कड़ी में पशुपालन विभाग की कर्मियों की एक टीम ने वर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक नरेश वर्मा के समक्ष रखा। टीम ने विभागीय स्तर पर आ रही कठिनाइयों एवं लंबित मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। तमाम समस्याओं को सुनने के बाद नरेश वर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर वह जल्द विभागीय मंत्री से उनलोगों की मुलाकात कराएंगे, ताकि समस्याओं का शीघ्र एवं उचित समाधान सुनिश्चित हो सके। वर्मा ने कहा कि आयोग लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे को सुनकर उसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.