गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में सर्वप्रथम ग्राम रोजगार सेवक डंडई सुनीला एक्का और ग्राम रोजगार सेवक रंका सुरेंद्र कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से आवेदन उपायुक्त के समक्ष समर्पित करते हुए आपसी सहमति से दोनों अपना म्युचुअल ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है ताकि दोनों अपने कार्य सुविधानुसार कर सकें। उक्त मामले के निष...