उरई, फरवरी 25 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष से सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़कर दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। साथ ही एक जरूरतमंद वृद्ध महिला को तत्काल आयुष्मान कार्ड एवं श्रवण यंत्र मुहैया कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाए जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान 77 वर्षीय कैलासी देवी को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड प्रदान देकर अवगत कराया कि इस योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार देश के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध है। कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रही वृद्धा की स्थिति को देखते हुए डीएम ने रेड क्रॉस मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.