जनसुनवाई पोर्टल पर पंचायत सचिव की शिकायत
संभल, जून 2 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित त्यागी ने सोमवार को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से डीएम से पंचायत सचिव की कार्यशैली और अनियमितताओं की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव के कार्यभार संभालने के बाद से ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन पर सचिव और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित नहीं हैं। जिससे लोगों को आवश्यक जानकारी नहीं मिल पाती। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से सचिव की कार्यशैली की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.