बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। फरवरी 2026 के मूल्यांकन में जिले को सभी मानकों पर पूरे 135 अंक मिले। बेहतर प्रदर्शन पर एसएसपी ने एसपी सिटी और आईजीआरएस टीम की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पर शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के मामले में बदायूं पुलिस ने फरवरी माह में प्रदेशभर में बाजी मार ली। शासन की ओर से जारी आईजीआरएस पोर्टल की मूल्यांकन रिपोर्ट में बदायूं को 75 जिलों में पहला स्थान मिला है। रिपोर्ट में शिकायतों की मार्किंग और अग्रसारण, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों द्वारा श्रेणीकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय की समीक्षा और फील्ड विजिट रिपोर्ट समेत सभी मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.