शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म, ब्रिजिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू (संभव) कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।जनसुनवाई में नगर क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण तथा कर विभाग से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान जनसामान्य की संतुष्टि और समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में निर्माण, सफाई एवं पेयजल के ...