शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में सम्भव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चला। जनसुनवाई में नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। नगर आयुक्त ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कुल सात शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...