हमीरपुर, अप्रैल 13 -- भरुआ सुमेरपुर। अधिकारियों के जनसुनवाई के समय कार्यालय से गायब रहने से पंचायतों से जुड़े ग्रामीण परेशान हैं। हफ्तों ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही से ग्राम प्रधान भी परेशान है। सोमवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक कार्यालय से खंड विकास अधिकारी के अलावा सभी जिम्मेदार अधिकारी नदारत थे। कलौली जार से आए लाल दीवान यादव, बांकी से आए गौरी शंकर सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, धरमपुर से आए महेश कुमार, कुंडौरा से आए राम रूप, अरविंद, बिरखेरा से आए रणधीर, ललित कुमार ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पंडवा में बीडीओ-सीओ का पद प्रभार में, आम जनता परेशान, मुखिया संघ आंदोलन के मूड में लेकिन 1 बजने के बाद अभी तक कोई नहीं आया है।...